Hanuman Chalisa

धार्मिक जगहों के लिए विद्या बालन नहीं देतीं चंदा, एक्ट्रेस ने बताई वजह

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (11:29 IST)
Vidya Balan Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। विद्या हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में विद्या बालन ने बताया कि वह धार्मिक स्थलों पर चंदा नहीं देती हैं। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई है। 
 
अनफिल्टर्ड बाय समदीश को दिए इंटरव्यू में जब विद्या से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है धर्म के बारे में अब देश में ज्यादा ध्रुवीकृत हो गया है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है कि हम निश्चित रूप से ज्यादा ध्रुवीकृत हैं। एक राष्ट्र के रूप में पहले हमारी कोई धार्मिक पहचान नहीं थी, लेकिन अब मुझे नहीं पता क्यों।

ALSO READ: जब शाहरुख खान ने बीच सड़क पर रोकी एम्बुलेंस, बाहर आकर फैंस से की यह रिक्वेस्ट
 
विद्या ने कहा, ये सिर्फ राजनीति नहीं है, ये सोशल मीडिया भी है, क्योंकि हम सभी इस दुनिया में खो गए हैं और एक पहचान की तलाश में हैं, जो हमारे पास नहीं है। ये स्वाभाविक रूप से है और हम खुद की पहचान के लिए चीजों की तलाश कर रहे हैं।
 
विद्या ने बताया कि वह धार्मिक ढांचे के निर्माण के लिए पैसे मांगने वाले लोगों को कभी दान क्यों नहीं देती हैं। इसके बजाय वह हेल्थकेयर, सैनिटेशन (स्वच्छता) और एजुकेशन से जुड़े क्षेत्रों में दान देना पसंद करेंगी। जकि वो खुद आध्यात्मिक हैं और हर दिन पूजा-पाठ करती हैं। 
 
विद्या ने कहा, अगर कोई मुझसे किसी धार्मिक ढांचे के निर्माण के लिए चंदा मांगता है तो मैं कभी चंदा नहीं देती। मैं कहती हूं कि अगर आप अस्पताल, स्कूल या शौचालय बना रहे हैं तो मैं खुशी-खुशी योगदान करूंगी। लेकिन अब धार्मिक संस्थानों के लिए नहीं।
 
विद्या बालन ने कहा, मुझे राजनीति से बहुत डर लगता है, फिर हमको बैन-वैन कर देंगे तो...शुक्र है कि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अब एक्टर्स सावधान हो गए हैं राजनीति के बारे में बात करने के बारे में। क्योंकि आप नहीं जानते कि कौन नाराज हो जाएगा। खासकर किसी फिल्म की रिलीज के आसपास 200 लोगों का काम दांव पर होता है, इसलिए मैं सिर्फ इतना कहती हूं कि मुझे राजनीति से दूर रखें। 
 

Show comments

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख