ramcharitmanas

ऋचा चड्ढा ने प्राइवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट, इस वजह से थीं परेशान

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (11:51 IST)
आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की जरूरत बन गया है। हर उम्र और वर्ग के लोग अब किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। लोग इन प्लेटफॉर्म्स पर इतना वक्त बिताने लगे हैं कि उनके दूसरे काम प्रभावित हो जाते हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने भी इस चीज को नोटिस किया और पाया कि वे हफ्तेभर में काफी समय ट्विटर पर बिता रही हैं।

इस वजह से ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। ऋचा ने अपने फोन की स्क्रीन टाइम का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस हफ्ते में 20 घंटे से ज्यादा का समय सोशल मीडिया पर बिताती हैं और उसमें से 9 घंटे तो वे केवल ट्विटर पर देती हैं।
 
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं अपना अकाउंट प्राइवेट करने जा रही हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि ट्विटर जहरीला है (जहरीली तो सारी दुनिया है तो अब क्या करें)। मैं यहां पर मदद करने, समर्थन करने, विचार रखने और हंसी-मजाक करने के लिए हूं। लेकिन मेरी भी एक डेडलाइन है और इस नासमझ स्क्रॉलिंग में बहुत अधिक समय लगता है।'
 
बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई सारे पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए भी ये बताया था कि किस तरह से सोशल मीडिया पर व्यस्त होने की वजह से उन्हें खाली बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ने का समय ही नहीं मिल पा रहा था।
 

Show comments

अयोध्या में पिता की याद में 'धर्मशाला' बनवाएंगे अमिताभ बच्चन: 15 करोड़ की जमीन पर बनेगा 20 कमरों का भव्य भवन

1 BHK का 70 हजार किराया, रोडीज विनर आंचल खुराना ने दिखाया अपना घर, बोलीं- घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

अमित साध की 'प्रताप' का दमदार फर्स्ट लुक आउट, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी थ्रिलर फिल्म

फरहान अख्तर के एक फोन कॉल ने बदल दिया प्रीति जिंटा का फैसला, 'वाइब' को लेकर किया बड़ा खुलासा

डीप नेक चोली और रेड लहंगा, बोल्ड ट्रेडिशनल लुक से दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख