1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. this reason raveena tandon get scolded by her daughter rasha

this reason raveena tandon get scolded by her daughter rasha

वीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं

Raveena Tandon
Raveena Tandon: 90 के दशक एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। रवीना हाल ही में वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आई हैं। वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दोनों मां-बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।
 
हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने बताया कि उन्हें कैसे नई जनरेशन से सीख लेनी चाहिए। रवीना के मुताबिक फैशन खुद को दोहराता है। वह 90 के दशक के अपने कपड़ों को फिर से पहन रही हैं और अच्छी बात ये है कि उन्हें वो कपड़े फिट भी बैठ रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasha (@rashathadani)

इसके अलावा रवीना ने बताया कि जब वह अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर परेशान होती हैं तो उनकी बेटी राशा उन्हें डांट लगाती हैं। दरअसल लंबे वक्त बाद फिर फिल्मों में वापसी करने के बाद अब रवीना टंडन को ये डर लगता है कि उनकी फिल्में दर्शकों को पसंद आएंगी या नहीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasha (@rashathadani)

रवीना ने कहा, आजकल के जेन-जेड से मैं बहुत कुछ सीख रही हूं। मुझे अपनी फिल्म-वेब सीरीज की रिलीज से पहले थोड़ी घबराहट होती है। राशा मुझे लेक्चर देती हैं। समझाती है और मेरे पति ये सब देखकर कहते हैं कि तुम 18 की हो या 81 की। जेन-जेड ज्यादा एक्सपोज और अवेयर हैं। वो अपने आप में एआई हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पर्दे पर शक्तिमान बनेंगे रणवीर सिंह, फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट!