Hanuman Chalisa
✕

13 साल की उम्र में प्रतीक बब्बर को लग गई थी ड्रग्स की लत, बताई वजह

Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2025 (10:46 IST)
बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटील के बेटे प्रतीक बब्बर भले ही फिल्म इंडस्ट्री में सफल नहीं हुए हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आया है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान प्रतीक बब्बर ने बताया Fk  कि उन्हें छोटी उम्र में ही ड्रग्स की लत लग गई थी। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में प्रतीक ने अपनी ड्रग्स लेने की वजह को लेकर खुलकर बात की थी। 
 
प्रतीक ने कहा था, मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि लोग सोचते हैं, 'ओह, वह फिल्मों में आए, शोहरत और पैसा मिला और फिर ड्रग्स लेना शुरू कर दिया। मेरा ड्रग्स का इस्तेमाल तब शुरू हुआ जब मैं 13 साल का था, यहां तक कि बारह साल का होने से पहले ही। 
 
उन्होंने कहा, हां मैं डर गया था। दुर्भाग्य से मेरी परवरिश अलग तरह की हुई और मेरी पारिवारिक स्थिति थोड़ी मुश्किल थी। इसलिए मैंने ड्रग्स का सेवन शुरू कर दिया। ऐसा नहीं है कि फिल्मों में प्रसिद्धि और पैसा मुझे इस ओर ले गया। कही न कहीं मेरी परवरिश और फैमिली का माहौल इसका मुख्य कारण रहा था। 
 
प्रतीक ने कहा था, हालांकि अब मैं अतीत को भूलकर आगे बढ़ चुका हूं और हर रोज खुद और अपने आसपास के रिश्ते सुधारने की कोशिश करता हूं। मेरी पत्नी कई तरीकों से मुझे बेहतर बनाने में मदद कर रही है। हम एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं, हालांकि उसे किसी सुधार की जरूरत नहीं है। वह एकदम सही है। यह लाइफ है, आप जानते हैं। तुम्हें आगे बढ़ना होगा।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख