dharma sangrah
✕

माही विज ने पति जय भानुशाली को किया ब्लॉक, वजह है बेहद मजेदार

Updated: बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (18:12 IST)
माही विज और जय भानुशाली टीवी‍ इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल्स में से एक है। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इसी बीच अब माही ने पति जय को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।

 
माही विज के इस कदम से दोनों के ही फैंस हैरान है। वहीं, ब्लॉक किए जाने के बाद जय भानुशाली ने फैंस की मदद मांगी और उनसे कहा कि वो उन्हें अनब्लॉक करवाने के लिए माही को मनाएं। जय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 
 
हालांकि माही ने जिस वजह से जय को ब्लॉक किया है, वह काफी फनी है। दरअसल, हाल ही में जय ने माही और बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। माही इसी तस्वीर को देख भड़क पड़ी हैं। माही ने इस तस्वीर पर कमेंट में लिखा, 'मैं तुम्हें ब्लॉक कर रही हूं।'
 
माही को लगता है कि वो इस तस्वीर में अच्छी नहीं लग रहीं। इस वजह से वो जय से उनकी खराब तस्वीर अपलोड करने की वजह से नाराज हो गईं और उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
वहीं शेयर किए गए वीडियो जय कह रहे हैं, हाय गाइज.. कल मैंने एक फोटो पोस्ट किया था और इस मैडम ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। अगर ये मैंने किया होता ना चाहे क्या आरोप माही मेरे पर लगाती। यह बहुत ही नॉनसेंस वाली बात है। अगर ये मैंने किया होता तो अभी तक सारे लैक्चर आना शुरू होते। 
 
जय कहते नजर आ रहे हैं, अब तुम मुझे वैसा प्यार नहीं करते। तुम्हारा जरूर किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। वीडियो के जरिए जय ने उन्हें अनब्लॉक करवाने ‍के लिए फैंस की मदद भी मांगी है।
 
बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। साल 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। इसके अलावा उन्होंने राजवीर और खुशी को भी गोद लिया और वे उनकी परवरिश करती हैं। 
 

Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख