dharma sangrah
✕

हिमांशी खुराना को ऑफर हुई थी 'हेट स्टोरी 4', इस वजह से ठुकराई फिल्म

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (17:54 IST)
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट बनने के बाद हिमांशी खुराना की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। शो के दौरान हिमांशी और आसिम रियाज की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। हाल ही में हिमांशी का गाना 'गल्ला भोलिया' रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है।
हिमांशी खुराना अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने खुद के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। हाल ही में हिमांशी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने हेट स्टोरी 4 में काम करने से मना क्यों कर दिया है? 
 
हिमांशी ने कहा, मैं ओटीटी पर काम करने के लिए तैयार हूं लेकिन मेरी अपनी लिमिटेशंस है। मुझे नहीं लगता कि मैं इंटीमेट सीन करने में सहज हो पाऊंगी। इन दिनों वेब सीरीज में काफी इंटिमेट और बोल्ड कंटेंट है और इस तरह के सीन एक मांग बन गई हैं। 
 
कभी-कभी ऐसा लगता है कि वेब शो में बोल्ड कंटेंट होना जरूरी हो गया है। मुझे भी पहले इस तरह के शोज का ऑफर मिल चुका है लेकिन मैंने वह ठुकरा दिए। कोई भी हमें इसे करने के लिए मजबूर नहीं करता है और यह मेरी पर्सनल चॉइस है। मैं इस तरह के सीन का हिस्सा नहीं बनना चाहती। 
 
हिमांशी ने कहा, पंजाबी इंडस्ट्री में भी वेब सीरीज बनना शुरू हो गई है लेकिन यह अभी उतनी स्टाइलिश नहीं हो पाई है। मैं हमेशा फिल्में करती रहूंगी क्योंकि यहां पंजाब में साफ-सुथरी और अच्छे फिल्में बनती हैं। अगर मुझे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसी तरह साफ कंटेंट मिलता है तो मैं उसे जरूर करना चाहूंगी।
 
हिमांशी ने बताया कि उन्हें फिल्म 'हेट स्टोरी 4' ऑफर हुई थी, लेकिन फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स थे। इस वजह से उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि वह इसे करने के लिए सहज नहीं थी इसीलिए हेट स्टोरी 4 में वह काम नहीं कर सकती।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख