Hanuman Chalisa
✕

इस वजह से बॉलीवुड की दिवाली पार्टी से गायब रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Updated: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (08:24 IST)
दिवाली की धूम पूरे देश में देखने को मिली। इस खास मौके पर न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स ने भी जमकर एंजॉय किया। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की दिवाली पार्टी की तस्वीरें छाई रही।


दिवाली के खास मौके पर एकता कपूर के घर, अमिताभ बच्चन के घर, अनिल कपूर के घर, जैकी भगनानी के घर, टी सीरीज के ऑफिस और धर्मा प्रोडक्शन हाउस सहित कई लोगों ने दिवाली पार्टी रखी, लेकिन किसी भी पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर नहीं आए।
 
ALSO READ: 'गुलाबो सिताबो' में कुछ ऐसे नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
 
पार्टीयों की जान माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जिस भी पार्टी में पहुंच जाते हैं, वहां महफिल लूट लेते हैं। लेकिन इस बार रणवीर और दीपिका किसी भी दिवाली पार्टी में नजर नहीं आए। यही नहीं, दोनों ने ही सोशल मीडिया तक पे कोई फोटो शेयर नहीं की।

Photo : Instagram
दिवाली के माहौल से यूं अचानक दूर हो जाने के चलते रणवीर और दीपिका के फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर दोनों हैं कहां? दरअसल इस कपल ने परिवार वालों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था।

दिवाली सेलिब्रेट करने लिए दीपिका के पापा, मम्मी और बहन खासतौर पर रणवीर सिंह के घर आए थे। जहां दोनों परिवार ने एक साथ दिवाली सेलिब्रेट की। शादी के बाद इस कपल की ये पहली दिवाली थी जिसे उन्होंने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही एक साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' में दिखाई देंगे।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख