Daily Horoscope
✕

मनोरंजन जगत के लिए अनलकी साबित हुआ 2020, इन सितारों ने आत्महत्या कर दी जान

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (15:51 IST)
साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए काल बन गया है। इस साल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई सितारों को खो दिया है। इस साल वैसे तो कई कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि कई ऐसे भी रहे जिन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।


समीर शर्मा
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता समीर शर्मा ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक्टर ने सुसाइड तो 2 दिन पहले किया था लेकिन इस सुसाइड की खबर 6 अगस्त को सामने आई। समीर शर्मा टीवी के एक जाने-माने स्टार थे।

अनुपमा पाठक
भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मुंबई के दहिसर इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। 40 वर्षीय अनुपमा मौत से एक दिन पहले ही फेसबुक पर लाइव आई थीं।

ALSO READ: पवित्र रिश्ता के निर्देशक का खुलासा, #MeToo के आरोप के बाद ऐसी हो गई थी सुशांत सिंह राजपूत की हालत
 
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर की मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब इस केस की जांच सीबीआई के पास पहुंची गई है।

प्रेक्षा मेहता
टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने 25 मई को इंदौर स्थित अपने घर पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस क्राइम पेट्रोल, लाल इश्क और मेरी दुर्गा जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 
 
मनमीत ग्रेवाल
मनमीत ग्रेवाल टीवी के उभरते हुए सितारे थे। नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले मनमीत ग्रेवाल ने इस साल 16 मई को आत्महत्या कर ली थी। 32 साल के मनमीत ग्रेवाल अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

दिशा सालियान
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान का निधन भी एक ऐसी पहेली बन हुआ है। दिशा ने 8 जून को एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 
 
सेजल शर्मा
टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने 24 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी। एक्ट्रेस ने सीरियल दिल तो हैप्पी है जी में अहम रोल निभाया था। अपने सुसाइड नोट में सेजल ने लिखा था- मैं ये प्रेशर और नहीं झेल सकती।
 

Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख