dharma sangrah
✕

'द केरल स्टोरी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन हुआ जबरदस्त इजाफा

Updated: रविवार, 7 मई 2023 (11:13 IST)
the kerala story box office collection day 2 : तमाम विरोधों के बीच सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी' 5 मई को ‍सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म लड़कियों का धर्म परिवर्तन करके उन्हें आतंकी संगठन से जोड़ने की कहानी दिखाता है। 

 
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म ने शुक्रवार को 8.03 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं अब दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो गया है। 'द केरल स्टोरी' को विवादों का पूरा फायदा मिलता नजर आ रहा है। 
 
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 'द केरल स्टोरी' ने शनिवार को 13-14 करोड़ रुपए के बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यानि फिल्म के कलेक्शन में 50 प्रतिशत का इजाफा हो गया है। जिस हिसाब से फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिल रही है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार को कलेक्शन में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। 
 
‘द केरल स्टोरी’ की कहानी केरल की तीन महिलाओं पर आधारित है जिनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल कर दिया जाता है। फिल्म में अदा शर्मा, सिद्धी इदनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को कर दिया परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख