ramcharitmanas
✕

'द कश्मीर फाइल्स' ने रचा इतिहास, 8वें दिन 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Updated: शनिवार, 19 मार्च 2022 (12:09 IST)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पदर्शन कर रही है। यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 

 
'द कश्मीर फाइल्स ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.15 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। यह कलेक्शन बाहुबली 2 (19.75 करोड़) के करीब है और दंगल (18.59 करोड़) से ज्यादा है। द कश्मीर फाइल्स ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
 
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' का टोटल कलेक्शन 116.45 करोड़ हो गया है। फिल्म दूसरे वीकेंड में 150 करोड़ का आकंड़ा पार कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी डब की जाएगी।
 
बता दें कि जब 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी तो बहुत ही कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। थियेटर वालो का फोकस प्रभास की बिग बजट फिल्म 'राधे श्याम' पर था। बावजूद इसके पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद से यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। 
 
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर जैसे कलाकार है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितो के नरसंहार पर आधारित है।
 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख