Hanuman Chalisa
✕

तीसरे हफ्ते भी 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा बरकरार, 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

Updated: रविवार, 27 मार्च 2022 (15:45 IST)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी कायम है। 25 मार्च को रिलीज हुई राजामौली की बिग बजट फिल्म 'आरआरआर' से इस फिल्म के कलेक्शन को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 16 वें दिन 7.60 करोड़ रुपए का केलक्शन किया।

 
फिल्म को शुक्रवार को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा था। 15वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपए रहा था। लेकिन फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर भारी उछाल आ गया है। 'द कश्मीर फाइल्स' का टोटल कलेक्शन 219.08 करोड़ हो गया है।
 
फिल्म ने पहले और दूसरे हफ्ते भी शानदार कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी और दूसरे हफ्ते 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। 
 
'द कश्मीर फाइल्स' 1990 कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्‍मीरी हिंन्दुओं के पलायन पर आधारित है। फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाती है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी अहम किरदार में हैं।
 

Show comments

बर्थडे पर कार्तिक आर्यन का बड़ा धमाका, करण जौहर की मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख