Daily Horoscope
✕

साउथ की सुपरहिट 'मास्टर' का बनेगा हिन्दी रीमेक, इन दो बॉलीवुड स्टार्स को फिल्म में देखना चाहते हैं फैंस

Updated: रविवार, 17 जनवरी 2021 (18:18 IST)
साउथ फिल्म 'मास्टर' ने सिनेमा जगत में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। थलापति विजय और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 26 करोड़ की कमाई की थी। मास्टर के धमाल को देखते हुए फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म के हिन्दी रीमेक का भी ऐलान किया है।

 
अब साउथ की इस सुपरहिट फिल्म पर बॉलीवुड में भी काम शुरू होगा। कबीर सिंह प्रोड्यूसर ने मुराद खेतानी से 'मास्टर' फिल्म के हिन्दी राइट्स खरीद लिए हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई लोगों ने हिन्दी रीमेक के एक्टर्स पर चर्चा शुरू कर दी। 

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
जिस तरह साउथ की मास्टर में विजय वर्सेज विजय का तड़का देखने को मिला वैसे ही बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स के नाम का लोग सुझाव देना शुरू कर दिए। लोगों ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को पसंद किया।
 
दरअसल एक वेबसाइट ने सर्वे में यह सवाल पूछा की लोग थलापति विजय और विजय सेतुपति की जगह किन स्टार्स को देखना चाहेंगे। इस सर्वे से यह पता चला कि लोग रणवीर और रणबीर को एक साथ देखना चाहते हैं। खैर ये सब एक सर्वे का नतीजा था। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक मास्टर के हिन्दी रीमेक के स्टारकास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
 

Show comments

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

अमित शाह से मिले 'रामायण' के मेकर्स, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भी रहे मौजूद, फिल्म की सफलता पर मिली बधाई

गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा, 'रामायण' की ऐतिहासिक सफलता के लिए टेका मत्था

‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान, दो प्लेटफॉर्म पर 6 भाषाओं में देखें फिल्म

8 घंटे की शिफ्ट के कारण अक्षय कुमार को नहीं मिल रहीं फिल्में? एक्टर ने खोला बॉलीवुड का बड़ा राज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख