biodatamaker
✕

टेनेट का भारत में बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला वीकेंड?

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (15:09 IST)
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' भारत में 4 दिसम्बर को रिलीज हुई। लगभग तीन माह पहले यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में रिलीज हो चुकी है। भारत में इसे 4 भाषाओं में लगभग 750 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया। 
 
फिल्म ने पहले दिन 1.20 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले सप्ताह में फिल्म ने 4.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अक्टोबर से, जब सिनेमाघर खुलने की अनुमति मिली, उसके बाद से यह किसी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
 
कलेक्शन बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन महामारी के इस दौर में इतने कलेक्शन आना भी बेहतरीन कहा जा सकता है। फिल्म ने मुंबई में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। 
 
इस फिल्म को केवल बड़े शहरों में ही रिलीज किया गया है। देखना ये है कि वीकेंड पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है? इस फिल्म में भारतीय अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया ने भी महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। 

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख