dharma sangrah
✕

जब सलमान खान को टीचर ने कर दिया था क्लास से बाहर

Updated: सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (15:06 IST)
हर साल 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाते हैं। इस खास मौके पर कई लोग अपने फेवरेट स्टार के स्कूल के दिनों के बारे में जानना चाहते हैं। हम आपकों बताते हैं कि सुपरस्टार सलमान खान आखिर स्कूल में कैसे थे। 

 
सलमान खान की एक टीचर ने इस बात का खुलासा किया था कि स्टूडेंट के तौर पर सलमान खान बहुत अच्छे थे और वो पढ़ाई में भी तेज थे। इसीलिए उनके साथ हर कोई दोस्ती कर लेता था और घुल मिल जाता था। 
 
इसके साथ ही उनकी टीचर ने बताया था कि स्कूल के बगल में ही एक गर्ल्स स्कूल भी हुआ करता था। वो किसी लड़की की तरफ आंख उठाकर भी नही देखते थे। बस वो सीधा स्कूल आते थे। 
 
वहीं एक बार सलमान खान ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह अपनी स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे और इस वजह से उन्हें क्लास से बाहर कर दिया गया था। सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बचपन में एक दिन उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। 
 
सलमान ने कहा कि जब मैं क्लास के बाहर खड़ा था तो मेरे पिता सलीम खान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सलमान को देखते ही कहा कि ये क्या बदमाशी है? मेरे पिता को पता चला कि मेरी फीस टाइम पर जमा नहीं हो पाई जिसके चलते मुझसे क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन स्कूल में जाकर मेरी फीस जमा करवाई और तब मेरी टीचर ने भी उनसे माफी मांगी।
 
बता दें कि सलमान खान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंदौर और ग्वालियर में की थी। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई मुंबई से की। सलमान के पिता सलीम खान बाद के दिनों में मुंबई आ गए थे। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख