रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tara sutaria tested positive for covid 19 recently wrapped up the shoot of tadap
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 मार्च 2021 (15:54 IST)

कोरोनावायरस की चपेट में आईं तारा सुतारिया, हाल ही खत्म की है 'तड़प' की शूटिंग

कोरोनावायरस की चपेट में आईं तारा सुतारिया, हाल ही खत्म की है 'तड़प' की शूटिंग - tara sutaria tested positive for covid 19 recently wrapped up the shoot of tadap
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और आशीष विद्यार्थी के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

 
खबरों के मुताबिक, तारा सुतारिया की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। तारा सुतारिया के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनकी सेहत को लेकर फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है।

 

तारा सुतारिया ने हाल ही में फिल्म 'तड़प' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में वह सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ नज़र आने वाली हैं। अहान शेट्टी के डेब्यू की वजह से तड़प सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म 24 सिंतबर को रिलीज़ होगी।
 
बता दें, कि इस हफ्ते कई बॉलीवुड स्टार्स एक के बाद एक कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सबसे पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद रणबीर कपूर भी कोरोनावायरस की चपेट में आए। मनोज बाजपेयी, और आशीष विद्यार्थी भी वायरस के शिकार हुए हैं। फैंस इन सभी सितारों के जल्द से जल्द रिकवरी होने की दुआ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
सलमान खान ने उठाया प्रीति जिंटा के पति को हिन्दी नहीं आने का फायदा, सिखा दीं गालियां