शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tanu sri dutta, bollywood actress, Ishita dutta
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 जून 2015 (10:56 IST)

तनुश्री दत्ता की बहन कर रही बॉलीवुड में एंट्री

तनुश्री दत्ता की बहन कर रही बॉलीवुड में एंट्री - Tanu sri dutta, bollywood actress, Ishita dutta
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता अब बॉलीवुड में काम करने जा रही है। तनुश्री इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नही है लेकिन  बहुत जल्द उनकी छोटी बहन इशिता बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं।
इशिता अजय देवगन की आने वाली फिल्म दृश्यम से बॉलीवुड में कदम रख रही है। इस फिल्म में अजय देवगन दो बेटियों के पिता बने हैं और इशिता उनकी बड़ी बेटी की भूमिका में नजर आएंगी। अजय को तो उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से काफी इंप्रेस कर डाला है।
 
अजय का कहना है कि इशिता  बहुत ही टैलेंटेड और फोकस्ड हैं। उन्होंने फिल्म दृश्यम में बहुत अच्छा काम किया है। इशिता का कहना है कि वो खुद को भाग्यशाली समझती हैं, जो उन्हें पहली बार में ही अजय देवगन जैसे नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला है।(वार्ता) (Photo courtesy : Facebook)