Daily Horoscope
✕

ठंडे बस्ते में गई तमन्ना भाटिया की 'रागिनी MMS 3', इस वजह से एकता कपूर ने निर्देशक को दिखाया बाहर का रास्ता!

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (12:42 IST)
बॉलीवुड की फेमस हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'रागिनी MMS' एक बार फिर चर्चा में है। फैंस काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल 'रागिनी MMS 3' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एकता कपूर ने तमन्ना भाटिया को कास्ट किया है। लेकिन अब 'रागिनी MMS 3' को लेकर एक निराशाजनक खबर सामने आई है। 
 
खबरों के अनुसार तमन्ना भाटिया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रागिनी MMS 3' को फिलहाल अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म के रुकने की सबसे बड़ी वजह इसके निर्देशक साहिर रज़ा का प्रोजेक्ट से बाहर होना बताया जा रहा है। साहिर रज़ा, जो इससे पहले 'द मैरिड वुमन' और 'इलीगल' जैसी वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं।
 
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार साहिर फिलहाल एक नेटफ्लिक्स सीरीज के शो-रनर के रूप में काम कर रहे हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के नए नियमों के अनुसार, शो-रनर का हर दिन सेट पर मौजूद रहना अनिवार्य है। इसी 'शेड्यूलिंग क्लैश' की वजह से वे एकता कपूर की फिल्म को समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके बाद उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है।
 
'रागिनी MMS' फ्रेंचाइजी अपनी बोल्डनेस और इरोटिक कंटेंट के लिए जानी जाती रही है। हालांकि, 'रागिनी MMS 3' को लेकर चर्चा है कि निर्माता एकता कपूर इस बार फिल्म के जॉनर में बदलाव करने जा रही हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से बहस चल रही है कि क्या यह पिछली फिल्मों की तरह बोल्ड होगी?
 
भले ही 'रागिनी MMS 3' पर ब्रेक लग गया हो, लेकिन तमन्ना के पास बड़े प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ Vvan में नजर आएंगी। इसके अलावा वह वी शांताराम की बायोपिक में भी दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख