45 साल की श्वेता तिवारी ने ऑलिव ग्रीन ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख फैंस हुए बेहाल
अगर उम्र महज एक नंबर है, तो श्वेता तिवारी इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं। 45 साल की श्वेता तिवारी अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां हैं।
इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी ऑलिव ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट पहने दिख रही हैं। मल्टी-लेयर्ड रफल स्कर्ट उनके लुक को एक्स्ट्रा वॉल्यूम और ड्रामा दे रही है। यह ड्रेस न केवल उनके टोंड फिगर को फ्लॉन्ट कर रही है, बल्कि उनके ग्रेस को भी बढ़ा रही है।
मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट ओपन बालों के साथ श्वेता ने अपना लुक कम्प्लीट किया है। श्वेता की आंखों में एक अलग चमक और मुस्कुराहट में वो 'वॉव फैक्टर' है जो किसी को भी पलकें झपकने नहीं देता।
तस्वीरों में श्वेता कभी सोफे पर रिलैक्स्ड मोड में बैठी दिख रही हैं, तो कभी अपनी ड्रेस के रफल्स के साथ खेलते हुए किलर पोज़ दे रही हैं। उनके पोज़ इतने नेचुरल और अपीलिंग हैं कि फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें 'नेशनल क्रश' तक बुला रहे हैं।
श्वेता तिवारी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सुपरहिट शो 'कसौटी जिंदगी की' में 'प्रेरणा शर्मा' के किरदार से मिली। वह कई रियलिटी शोज और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।