कभी 'किताबी कीड़ा' थीं शर्लिन चोपड़ा, प्लेबॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाकर मचा दिया था तहलका
बॉलीवुड की विवादित और बेबाक एक्ट्रेस में शुमार शर्लिन चोपड़ा 11 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी अदाओं और तीखे बयानों से इंटरनेट का पारा बढ़ाने वाली शर्लिन भले ही बड़े पर्दे पर सुपरहिट फिल्में न दे पाई हों, लेकिन 'सुर्खियों' में कैसे बने रहना है, यह उन्हें बखूबी आता है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि शर्लिन का असली नाम मोना चोपड़ा है। हैदराबाद में जन्मी शर्लिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म 'टाइमपास' से की थी। इसके बाद उन्होंने दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर, रकीब और रेड स्वस्तिक जैसी फिल्मों में काम किया।
'किताबी कीड़ा' से किया खुद का मेकओवर
शर्लिन को देखकर कोई नहीं कह सकता कि टीनएज में वह बेहद शर्मीली थीं। शर्लिन ने खुद खुलासा किया था कि 15 साल की उम्र तक वह सिर्फ पढ़ाई और अपनी किताबों में खोई रहती थीं। उन्हें पार्टियों में जाना या लड़कों से बात करना पसंद नहीं था। लेकिन फिर उन्होंने एक साहसी फैसला लिया, खुद का स्टाइल बदला और फैशन की दुनिया में कदम रखा।
प्लेबॉय' मैगजीन के लिए फोटोशूट
शर्लिन चोपड़ा के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे आज तक कोई भारतीय अभिनेत्री नहीं तोड़ पाई। साल 2012 में वह इंटरनेशनल प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस एक फैसले ने उन्हें रातों-रात ग्लोबल लेवल पर चर्चा में ला दिया था।
शर्लिन अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करेंगी? तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया, "हाँ, क्यों नहीं! मैं तैयार हूँ।" लेकिन इसके साथ उन्होंने एक दिलचस्प शर्त भी रख दी। शर्लिन ने कहा कि शादी के बाद वह अपना सरनेम नहीं बदलेंगी और हमेशा 'चोपड़ा' ही रहेंगी।
विद्या बालन के लिए 'पैशनेट' चाहत
रियलिटी शो 'बिग बॉस 3' का हिस्सा रहीं शर्लिन ने शो के दौरान अपनी निजी पसंद पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह विद्या बालन की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ स्क्रीन पर पैशनेट सीन करना चाहती हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में यहां तक कह दिया था कि वह विद्या का ख्याल उनके पति (सिद्धार्थ रॉय कपूर) से बेहतर रख सकती हैं।