dharma sangrah
✕

तमन्ना भाटिया बोलीं- एक्ट्रेस को ज्यादा फीस क्यों नहीं मिल सकती?

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (14:45 IST)
साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का कहना है कि एक अभिनेत्री को एक फिल्म में काम करने के लिए उसे पारिश्रमिक के तौर पर कितनी राशि मिलनी चाहिए ये निर्धारित करना उसका अधिकार है। उन्होने कहा है कि पारिश्रमिक पर फिर से विचार करने का विकल्प भी उसके पास है।

 
तमन्ना ने अभिनेत्रियों को दिए जाने वाले पारिश्रमिक को लेकर कहा कि अभिनेत्रियों को वित्तीय मूल्य का निर्धारण करने का विशेषाधिकार है और पारिश्रमिक पर फिर से विचार करने का विकल्प भी उनका है और किसी का नहीं। उन्होंने कहा, हमें एक अभिनेत्री की इन धारणाओं को तोडना होगा कि वे अभिनेता की तरह ज्यादा पारिश्रमिक के लायक नहीं है। ऐसा सवाल अभिनेता के लिए क्यों नहीं उठाया जाता? 
 
अभिनेत्रियां भी फिल्म उद्योग का अभिन्न अंग हैं, यहां तक पहुंचने में उन्होंने भी बहुत मेहनत की है और हर फिल्म को सफल होने के लिए पुरुष नेतृत्व की तरह ही महिला नेतृत्व की भी आवश्यकता होती है। एक महिला अभिनेत्री सबसे अधिक भुगतान पाने के तमगे का आनंद क्यों नहीं ले सकती है या यह सिर्फ पुरुष ही इसके हकदार है? 
 
तमन्ना ने कहा कि नया दशक, नई मानसिकता, नए नियम आज की जरूरत हैं। दूसरी ओर अभिनेत्री ने उन खबरों का भी खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने निर्देशक त्रिनाद राव की आगामी कॉमेडी ड्रामा में रवि तेजा की प्रेमिका की भूमिका करने से इनकार कर दिया था, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री बना रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने स्टार से रोमांस करने के लिए 2.5 करोड़ रुपए मांगे थे और निमार्ता पीछे हट गए।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख