लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘इंद्रदेव’ सतीश कौल, इंडस्ट्री से मदद की अपील की
(Photo : Twitter/ANI)
न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में 73 साल के एक्टर ने बताया, “मैं लुधियाना में किराए के एक छोटे से मकान में रहता हूं। पहले में वृद्धाश्रम में रहता था, लेकिन सत्या देवी के साथ यहां आ गया। मेरी सेहत अब ठीक है। लेकिन लॉकडाउन से स्थिति और भी खराब हो गई है।” बता दें खुद को सतीश कौल का फैन बताने वाली सत्या देवी बीते कई सालों से उनकी देखभाल कर रही हैं।
कौल ने एजेंसी से कहा, “मुझे दवाई, घर का सामान और जरूरत की बाकी चीजों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैं इंडस्ट्री के लोगों से मदद करने की अपील करता हूं। मुझे एक एक्टर के तौर पर काफी प्यार मिला है, अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।
सतीश कौल ने ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘आंटी नं. 1’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वही, टेलीविजन की बात करें तो वह महाभारत के अलावा टीवी शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी नजर आ चुके हैं।
