रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taarak mehta ka ooltah chashmah sunderlal aka mayur vakani tested positive of covid 19
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 मार्च 2021 (17:42 IST)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सुंदरलाल हुए कोरोनावायरस का शिकार, अस्पताल में भर्ती

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सुंदरलाल हुए कोरोनावायरस का शिकार, अस्पताल में भर्ती - taarak mehta ka ooltah chashmah sunderlal aka mayur vakani tested positive of covid 19
कोरोना का कहर मनोरंजन जगत के सितारों पर बरप रहा है। कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन के भाई सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं।

 
एक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मयूर वकानी मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद अहमदाबाद लौट थे। उस दौरान वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
खबरों के अनुसार मूयर को दो दिनों से बुखार आ रहा था। वह इस कंडीशन में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। जब उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुछ लक्षण दिखने के बाद उन्होंने खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया। 
 
हाल ही में रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। इसके बाद ही संजय लीला भंसाली भी कोरोना का शिकार हो गए थे। वहीं आशीष विद्यार्थी और एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।
ये भी पढ़ें
राजामौली की 'आरआरआर' में सीता का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक