• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taarak mehta ka ooltah chashmah fame actress jennifer mistry younger sister passes away
Last Modified: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (14:54 IST)

तारक मेहता फेम जेनिफर मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की छोटी बहन का निधन

taarak mehta ka ooltah chashmah fame actress jennifer mistry younger sister passes away - taarak mehta ka ooltah chashmah fame actress jennifer mistry younger sister passes away
Jennifer Mistry sister passes away: पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है। वह काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने 13 अप्रैल को आखिरी सांस ली।
 
जेनिफर मिस्त्री ने एक पोस्ट शेयर करके यह दुखद खबर साझा की है। उन्होंने लिखा, मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। लव यू। मिस यू। तुमने हमें सिखाया कैसे लाइफ के हर मोमेंट को जिंदादिली के साथ जीना है और हंसना है, भले ही परिस्थिति कैसी भी हो। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। 
बता दें कि जेनिफिर मिस्त्री ने बीते दिनों ही एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी बहन की हालत काफी सीरियस हैं। वह वेंटिलेटर पर थीं। अपनी बहन की देखभाल करने के लिए जेनिफर मिस्त्री भी होमटाउन गई थीं। 
 
इससे पहले साल 2022 में जेनिफर के छोटे भाई का निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि छोटे भाई की मौत के बाद से वो मायके की 7 लड़कियों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसी बीच तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका लीगल केस भी चल रहा है। 
 
ये भी पढ़ें
LSD 1 और LSD 2 में क्या है अंतर? निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने किया खुलासा