Hanuman Chalisa
✕

तापसी पन्नू के हाथ लगी एक और फिल्म, बेहद यूनीक है कॉन्सेप्ट!

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (11:41 IST)
तापसी पन्नू फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। तापसी की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई हैं। वही अब खबर आ रही है कि तापसी ने एक यूनीक कॉन्सेप्ट वाली फिल्म साइन की है। 

 
खबरों के अनुसार तापसी पन्नू एक जो साइंस-फिक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एलियन की कहानी होगी। फिल्म का नाम 'एलियन' हो सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्देशक भारत नीलकंठन करने वाले हैं। 
 
खबरों के मुताबिक नीलकंठन इस फिल्म की स्क्रिप्ट तापसी पन्नू को सुना चुके हैं। यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में दिखाएंगे कि किस तरह एलियंस भारत जैसे देश में भी मौजूद हो सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म में वीएफक्स का काफी इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म के बजट में से 10 करोड़ केवल इसके विजुअल इफेक्ट्स पर खर्च किया जाएगा।
 
तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा वह रश्मि रॉकेट, लूप लपेटा, दोबारा और शाबास मिट्ठू जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं।
 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख