shradh paksha
✕

सुष्मिता को मिल गया रोहमान शौल में अपना प्यार, सभी के सामने किया इज़हार

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (13:21 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इतने सारे अचीवमेंट्स के बावजूद ज़िंदगी में अकेली थीं। हालांकि उन्होंने एक अच्छा काम करते हुए दो बच्चियों को गोद लिया है। सुष्मिता की ये दोनों ही बेटियां बहुत ही टैलेंटेड हैं और तीनों की ज़िंदगी बहुत अच्छी चल रही है। वहीं सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 
सुष्मिता सेन पहले अपने पुराने दोस्त रितिक भसीन के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि यह ज़्यादा चला नहीं और सुष्मिता फिर से सिंगल हो गईं, लेकिन अब उन्हें दोबारा प्यार मिल गया है। जी हां, कुछ समय से सुष्मिता और मॉडल रोहमान शौल के अफेयर की चर्चाएं चल रही हैं। दोनों कुछ दिनों पहले आगरा के ताजमहल भी घूमने गए थे। 
 
सुष्मिता और उनके सो-कॉल्ड बॉयफ्रेंड की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें सुष ने खुद रोहमान को उनकी जिंदगी का प्यार कहा था। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए। बाकी स्टार्स की तरह दोनों मीडिया से बचे नहीं बल्कि उन्हें पोज़ दिए। लगता है सुष्मिता अब पूरी तरह से दुनिया को उनके प्यार के बारे में बताने के लिए तैयार हैं। 
 
 
सुष्मिता अपनी टीम और रोहमान के साथ ताजमहल घूमने गई थीं। इसकी पिक्चर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें रोहमान, सुष को बहुत क्यूट तरीके से देख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों का प्यार दिखाई दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक और वीडियो पोस्ट की है जिसमें उनकी बेटी रीनी, रोहमान के साथ गाना गा रही हैं। इससे यह साफ होता है कि सुष्मिता की बेटियों ने भी रोहमान को अपना लिया है। देखें यह खास वीडियो-  
 
 
अब सोशल मीडिया पर प्यार का इज़हार हो रहा है मतलब वाकई यह सच है। फैंस को इंतज़ार है कि कब सुष्मिता अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करेंगी। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग