Daily Horoscope
✕

सुष्मिता सेन ने पूरे होश में करवाई थी एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट अटैक के 15 दिन बाद ही लौट गई थीं आर्या के सेट पर

Updated: सोमवार, 17 नवंबर 2025 (13:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को मार्च 2023 में वेब सीरीज 'आर्या सीजन 3' की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आने की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। खबरों के अनुसार, सुष्‍मिता की धमनियों में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। 
 
सुष्मिता ने हाल ही में बताया कि एंजियोप्लास्टी के दौरान उन्हें लगा कि वह दम तोड़ देंगी। उन्होंने इस पूरे प्रोसेस के दौरान होश में रहने का फैसला किया था। हार्ट अटैक के 15 दिन बाद ही सुष्मिता दोबारा काम पर भी लौट आई थीं।
 
दिव्या जैन के पॉडकास्ट में सुष्मिता सेन ने कहा, जब आपको हार्ट अटैक आता है और आप पूरे समय होश में रहते हैं, तो आपको महसूस होता है कि आप मौत के कितने करीब थे। लेकिन जब आप इससे निकल जाते हैं, तो समझ आता है कि अब ये सब पीछे रह गया है। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, मेरी जिंदगी में बहुत काम है- मेरी प्रोफेशनल लाइफ, सुष्मिता सेन ब्रांड और दो बेटियों की सिंगल मदर होने की जिम्मेदारी। बच्चों की सुरक्षा से लेकर उनकी परवरिश तक, सब पर ध्यान देना पड़ता है। इसके बीच मेरे कुच रिश्ते भी रहे। ये सब देखते हुए मैंने यही सीखा है कि चलते रहना है। 
 
सुष्मिता ने कहा, मेरे लिए सबकुच अस्थायी है, यहां तक कि हार्ट अटैक भी। अगर मैं बच नहीं पाती तो कहानी खत्म हो जाती, लेकिन जब बच गई हूं, तो बार-बार उसी बात पर सोचने का क्या फायदा? मेरे सभी डॉक्टर आपको बताएंगे कि मैं उनके साथ बहुत धैर्यहीन थी। मैंने कहा कि मुझे ऑपरेशन के दौरान बेहोश नहीं होना। 
 
उन्होंने कहा, मेरे अंदर का कंट्रोल फ्रीक बेहोश होना पसंद नहीं करता। यही वजह है कि मैं दिल का दौरा पड़ने से बच गई, क्योंकि यह सहने और होश में रहने, बेहोश होकर सो जाने और फिर न जागने के बीच एक विकल्प था। मैं पूरी प्रक्रिया के दौरान जाग रही थी। मैंने दर्द कम करने की दवाइयां भी नहीं लीं। 
 
सुष्मिता ने कहा, मैं सबकुछ देखना चाहती थी। मैं डॉक्टरों से बातें कर रही थी और कह रही थी कि जल्दी करो, क्योंकि मुझे शूट पर वापस जाना था। पूरा क्रू जयपुर में मेरा इंतजार कर रहा था। किसी शो की लीड होने का मतलब बड़ी जिम्मेदारी होती है। आपको 500 लोगों के दल की जिम्मेदारी उठाने का सौभाग्य मिलता है। 
 
उन्होंने कहा, वो मेरी चिंता कर रहे थे, लेकिन मुझे भी इस बात की चिंता थी कि उनके रोजगार पर असर न पड़े। मेरे बिना शूट नहीं हो सकता था। मैं ठीक थी, मुझे जो करना था, कर चुकी थी, इसलिए मुझे आगे बढ़ना ही था। काफी समझाने-बुझाने में 15 दिन लगे, तब जाकर उन्होंने मुझे आर्या की शूटिंग पर वापस आने दिया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख