Daily Horoscope
✕

सुष्मिता सेन ने किया बॉयफ्रेंड के लिए प्यार का इज़हार

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (11:56 IST)
मिस यूनिवर्स रह चुकीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही लंबे समय से बड़े परदे पर नज़र ना आई हों, लेकिन उन्हें भूलना आसान नहीं है। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने बारे में फैंस को बताती रहती हैं। 
 
हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ शेयर किया। कुछ समय पहले भी सुष्मिता सेन खबरों में आई थीं जब उनका अपने बॉयफ्रेंड रितिक भसीन से ब्रेक-अप हुआ था। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और सुष्मिता, रितिक के लिए अपना प्यार व्यक्त करने में शर्माती भी नहीं हैं। 
 
हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। उसमें एक पिक्चर है जिसमें लिखा है मैं अपना आधा नहीं ढूंढ रही क्योंकि मैं अधूरी नहीं हूं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा #CompletelyYours (पूरी तरह से तुम्हारी)। 
 
इस प्यारे से पोस्ट के बाद उसके कैप्शन को पढ़कर लग रहा है कि सुष्मिता अपने प्यार से बहुत खुश हैं। उनके ब्रेकअप की खबरें ज़ोरो पर थी और यह भी कहा जा रहा था कि वे दोनों दोस्त बनकर रहेंगे, लेकिन खबरें गलत निकली और दोनों अब भी साथ हैं। दोनों पिछले साल जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी भी अटेंड करने पहुंचे थे। 

Show comments

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

'हनुमान अंश' की सफलता पर ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसे कंटेंट सिनेमा का लैंडमार्क कहना जल्दबाजी

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख