dharma sangrah
✕

बर्थडे से पहले सुष्मिता सेन की हुई थी सर्जरी, बोलीं- हर बीतते दिन के साथ मैं...

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (17:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 19 नवंबर को अपन 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की तरफ से ढेरों बधाईयां मिली। फैंस का आभार जताते हुए सुष्मिता ने एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सर्जरी का भी खुलासा किया।

 
सुष्मिता सेन ने बताया कि हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस ने एक शैडो इमेज शेयर की है, जिसमें वह घने बादलों के आगे खूबसूरत लोकेशन पर खड़ी नजर आ रही हैं। 
 
 
इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने लिखा, मैं आप सभी को बहुत सारा धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने मुझ पर इतना सारा प्यार लुटाया और मुझे ढेर सारे आशीर्वाद दिए। इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया। इस जन्मदिन मेरा फिर से एक जन्म हुआ है।
 
उन्होंने लिखा, मैंने आर्या 2 को पूरा किया और फिर मुझे अपने सेहत पर ध्यान देना पड़ा। 16 नवंबर को मेरी एक सर्जरी हुई थी और हर बीतते दिन के साथ मैं ठीक होती जा रही हूं। आप लोगों की खुशियों की शक्ति और प्यार की ताकत मुझे मिल रही है। इसे आने दीजिए।
 
सुष्मिता ने लिखा, मेरे 46वें जन्मदिन पर क्या एक मेरे स्वास्थ्य की नई शुरूआत हो रही है और नए लुक की भी। आगे देखने के लिए बहुत कुछ है, सबसे बड़ा तोहफा है जिंदा रहना।
 
इसके अलावा सुष्मिता सेन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना नया नया लुक दिखाया है। इस वीडियो में उन्होंने इसी बात को दोहराया है। वीडियो में वह अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट कर रही हैं और आंखों पर बड़ा सा सनग्लास लगाया हुआ है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन जल्द ही वेब सीरीज आर्या 2 में नजर आने वाली हैं। आर्या की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया था। हाल ही में इस सीरीज का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
 

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख