Bhai Dooj
✕

46 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं सुष्मिता सेन, बोलीं- 3 बार शादी करने के करीब पहुंची लेकिन भगवान ने बचा लिया

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (14:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा के वैवाहिक जीवन में काफी समय से भूचाल आया हुआ है। चारु और राजीव दोनों एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब यह कपल तलाक के लिए कोर्ट पहुंच चुका है। वहीं सुष्मिता सेन भी अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। 

 
46 साल की सुष्‍मिता सेन ने भले ही अब तक शादी नहीं की हो, लेकिन उनका नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। फैंस के मन में हमेशा ये सवाल रहा है कि आखिर क्यों सुष्मिता सेन ने कभी शादी नहीं की? अब सुष्‍मिता ने इन सवालों का जवाब दिया है। हाल ही में सुष्‍मिता ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब चैनल पर दिखाई दीं, जहां उन्होंने अपने जीवन की गलतियों और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातचीत की है। 
 
सुष्मिता ने कहा, मेरी दोनों बेटियां शादी नहीं करने का कारण नहीं रही हैं। मैं तीन बार शादी करने के करीब पहुंच गई थी लेकिन इससे दूर हो गई और मुझे भगवान ने बचा लिया। मैं नहीं चाहती कि कोई भी आए और जिम्मेदारियों को शेयर करे, लेकिन कभी भी कोशिश न करें और मुझे इससे दूर जाने के लिए कहे।
 
सुष्मिता सेन ने कहा, सौभाग्य से मैं लाइफ में कुछ बहुत ही दिलचस्प लड़कों से मिली, लेकिन मेरा कभी शादी नहीं करने का एकमात्र कारण ये था कि वे निराश थे। इसका मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे बच्चे कभी इसमें शामिल नहीं थे। मेरे दोनों बच्चों ने मेरी लाइफ में लोगों को खुले दिल से स्वीकार किया है, कभी चेहरे पर शिकन तक नहीं आई।
 
सुष्मिता सेन का नाम निर्देशक विक्रम भट्ट, होटल व्यवसायी संजय नारंग, एक्टर रणदीप हुड्डा, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री, निर्देशक मुदस्सर अजीज, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, और रोहमन शॉल के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल, रोहमन से ब्रेकअप करने के बाद सुष्मिता फिर से अकेली हो गई हैं।
 
बता दें कि, सुष्मिता सेन ने साल 1994 में 'मिस इंडिया' और 'मिस यूनिवर्स' का खिताब अपने नाम करने के बाद बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आई थीं। कुछ समय तक फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बाद सुष्मिता ने वेब सीरीज 'आर्या' से जबरदस्त वापसी की है। 
 

Show comments

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

'रावण के बिना राम नहीं...' रामगोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी रामायण, यश के अभिनय पर हुए फिदा

सफेद साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजली, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए मदहोश

रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, मंगलवार को भी नहीं थमी रफ्तार, पहले हफ्ते में 430 करोड़ की ओर फिल्म

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, 13 साल बाद पत्नी अन्ना कोनिडाला से हुए अलग

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख