Govardhan puja
✕

सुष्मिता सेन नहीं थी आर्या के लिए पहली पसंद, इस हीरोइन को मिला था ऑफर

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (11:42 IST)
लंबे समय बाद सुष्मिता सेन की एक्टिंग वर्ल्ड में वापसी हो रही है। उनके फैंस कब से बेताब थे कि सु‍ष्मिता फिल्म, टीवी या वेबसीरिज करें, लेकिन सुष्मिता तो मन की करती हैं। उन्होंने अपने फैंस की भी नहीं सुनी। सुष्मिता की जब खबरें आती तो वो उनकी पर्सनल लाइफ की आती। किसके साथ रोमांस चल रहा है? कहां वे घूम रही हैं? बस, यही बातें सुनने को मिलती। 
 

 
बहरहाल, सुष्मिता ने पिछले साल 'आर्या' नामक वेबसीरिज साइन की थी, लेकिन इसकी भनक बहुत ही कम लोगों को लगी। आर्या का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह बेहद पसंद किया गया। सुष्मिता तो गजब की लग ही रही हैं, साथ ही कंटेंट भी जोरदार लग रहा है। अब सीरिज में कितना दम है ये तो देख कर ही पता चलेगा। 19 जून से देखने को मिलेगी। 
 
 
अब हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोगों को पता है। वो ये कि सुष्मिता 'आर्या' के लिए पहली पसंद नहीं थी। जी हां, यह रोल सुष्मिता से पहले ऑफर किया गया था पॉवरफुल एक्ट्रेस काजोल को। 


 
दरअसल 'आर्या' 2010 की डच सीरिज़ 'पेनोज़ा' का हिंदी रीमेक है। तब इसके निर्देशक राम माधवानी ने इसे फिल्म के रूप में बनाने का फैसला किया और पहुंच गए काजोल के पास। काजोल को स्क्रिप्ट सुन कर मजा आ गया। वे इसको करने के लिए उत्सुक भी लगीं। 
 
 
सब कुछ लगभग तय ही हो गया था, अचानक काजोल ने आखिरी मिनट में इस फिल्म से बाहर होने का फैसला सुना कर राम को झटका दे डाला। कारण पूछा गया तो काजोल ने चिरपरिचित जवाब सुनाया कि पर्सनल इश्यू के कारण वे इस फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। 
 
चूंकि 'आर्या' एक नायिका प्रधान सीरिज है तो राम को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जिसकी पर्सोनिलिटी स्क्रीन पर जोरदार लगे। जिसका स्क्रीन प्रेजेंस शानदार हो। तब उनके दिमाग में सुष्मिता का नाम आया। अब सुष्मिता की शख्सियत कितनी शानदार है यह बताने की जरूरत नहीं है। 
 

 
सुष्मिता को फिल्म का आइडिया पसंद आया और उन्हें लगा कि एक्टिंग वर्ल्ड में कमबैक करने का इससे शानदार मौका नहीं मिलेगा। इसको तो किसी भी हालत में मिस करना ही नहीं चाहिए। उन्होंने फौरन हां कह दिया। 
 
जब हॉटस्टार को प्रोड्यूसर बनने की बात कही गई तो उन्होंने एक बदलाव कर दिया। उन्होंने कहा कि इसको फिल्म की बजाय वेबसीरिज के रूप में बनाओ और इस तरह से आर्या डिजिटल सीरिज बन कर सामने आ रही है। 
 
अब सुष्मिता फैंस की अपेक्षाओं पर कितनी खरी उतरती है, इसका जवाब हमें कुछ दिनों में मिल जाएगा। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख