Daily Horoscope
✕

सुशांत सिंह राजपूत के हाउसकीपर का दावा, एक्टर के लिए रोल किए थे मारिजुआना के सिगरेट!

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (15:51 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। इस बीच सुशांत के हाउसकीपर ने एक सनसनीखेज दावा किया है। हाउसकिपर नीरज के मुताबिक, सुशांत ड्रग्स की सिगरेट लिया करते थे।

 
नीरज के अनुसार, उसने उनके लिए निधन से कुछ दिन पहले ही मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे। खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस को दिए अपने एक बयान में नीरज ने कहा कि सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उसने मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे। हालांकि जब एक्टर के निधन वाले दिन उसने डोप वाले बॉक्स को चेक किया था तो वह खाली था। 

ALSO READ: फिल्म 'शोले' में सचिन पिलगांवकर ने एक्टिंग के साथ-साथ किया था यह काम
 
नीरज ने बताया कि उसने सुशांत के घर अप्रैल 2019 से काम करना शुरू किया था। उसने कहा, 'मुझे सुशांत सर के एक परिचित के जरिए काम मिला था। जॉब लगने के कुछ दिन बाद मैं बीमार हो गया था और नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि मई 2019 में मैं फिर से काम पर वापस आ गया था। मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने संपर्क कर दोबारा काम पर वापस बुला लिया था।
 
नीरज ने कहा, मैं हर दिन घर की सफाई करता था और सुशांत सर के बेडरूम की भी रोज सफाई होती थी। कई बार, जब सुशांत सर काम के लिए बाहर होते थे, तब मैं उनके बेडरूम की सफाई करता था। इससे पहले, जब हम कैपरी हाइट्स में रह रहे थे, तो वह मुंबई से बाहर जाने के दौरान बेडरूम को बंद कर देते थे और किचन में चाबी रख देते थे। 
 
लेकिन जब से हम माउंट ब्लैंक में शिफ्ट हुए, तब सुशांत सर जब चेंज करते थे या जब रिया मैम कमरे के अंदर मौजूद होती थीं तभी दरवाजा बंद होता था। इसके अलावा रूम कभी बंद नहीं होता था। यही कारण है कि मुझे पता नहीं था कि बेडरूम की चाबियां कहां थीं।
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई शनिवार को बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची। सीबीआई टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा सुशांत के कुक नीरज और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद थे। सुशांत की मौत के वक्त ये दोनों लोग घर पर ही थे। 
 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख