ramcharitmanas

क्या सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा की मौत में कुछ संबंध है?

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (08:23 IST)
9 जून को दिशा सालियान की रहस्यमय परिस्थितियों में बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। पुलिस इसकी जांच कर रही है, लेकिन इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। 
 
दिशा कुछ बॉलीवुड कलाकारों के मैनेजर के बतौर काम कर रही थी। लगभग एक साल पूर्व तक वे फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी मैनेजर थीं। 
 
दिशा को ज्यादा लोग नहीं जानते थे, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचानने वाले बहुत थे। 


 
दिशा की मृत्यु के 5 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को खत्म कर लिया। सुशांत ने आत्महत्या क्यों की? इसका जवाब ढूंढने में पुलिस लगी हुई है। 
 
बताया जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। डॉक्टर के सामने सुशांत ने संभवत: अपनी समस्या बताई हो और उसके आधार पर कुछ बातें सामने आ सकती हैं। 
 
सुशांत ने मरने के पूर्व कोई चिठ्ठी नहीं छोड़ी। यदि छोड़ी भी हो तो अब तक किसी को नहीं मिली है। 
 
सुशांत और दिशा का इस तरह से 5 दिनों में दुनिया छोड़ देना कई तरह की बातों को जन्म देता है? क्या दोनों की आत्महत्या में आपस में कोई संबंध है? 
 
 
क्या कोई ऐसा तार जुड़ा है जिससे दोनों परेशान हो गए हो और उन्होंने अपना जीवन खत्म कर लिया हो? क्या कोई उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था? क्या दिशा की आत्महत्या से सुशांत परेशान हो गए थे और अवसाद में आकर उन्होंने भी यह कदम उठा लिया था? 
 
ऐसे तमाम प्रश्न लोगों और सुशांत के फैंस के दिमाग में घूम रहे हैं। पुलिस भी इस दिशा में काम कर रही होगी। आने वाले समय में तस्वीर और साफ हो सकेगी। फिलहाल तो धुंध छाई हुई है। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख