सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushant death youtuber rashid earn 15 lakh on fake news aksay kumar sent 500 crore defamation notice
Written By
Last Updated : गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (14:51 IST)

सुशांत की मौत के बाद फेक न्यूज बनाकर यूट्यूबर ने कमाए 15 लाख, अक्षय कुमार ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस

Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत के बाद से यूट्यूब पर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में एक यूट्यूबर को मुंबई पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने अभिनेता की मौत के बारे में बीते चार महीनों में फेक न्यूज फैलाकर 15 लाख रुपए की कमाई की है।

 
पेशे से इंजीनियर आरोपी  का नाम राशिद सिद्दीकी है। सिद्दीकी का यूट्यूब पर 'एफएफ न्यूज' नाम से एक चैनल है। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे अग्रिम जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत ने उसे जांच में सहयोग करने को कहा है।


सिद्दीकी ने अभिनेता सुशांत मामले में मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ ढेर सारी फेक न्यूज वाली खबरों को यूट्यूब पर प्रसारित किया। इन खबरों को लाखों लोगों ने देखा था। खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार ने सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ कर  मानहनि का दावा किया है।

दरअसल, सिद्दीकी ने अपनी एक वीडियो में यह दावा किया था कि अक्षय कुमार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कनाडा में छिपा कर रखा हुआ है। इससे पहले भी ऐसे ही एक मामले में दिल्ली के एक वकील की गिरफ्तारी हुई थी। मुंबई साइबर पुलिस ने वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था।
सुशांत की मौत के बाद आनंद ने यूट्यूब पर मौत से संबंधित ढेरों फेक वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया गया। इसमें दोनों नेताओं पर बेबुनियादी आरोप लगाए गए। 
 
 
ये भी पढ़ें
सेलिना जेटली ने बयां किया अपने बेटे को खोने का दर्द, शेयर की भावुक पोस्ट