dharma sangrah
✕

सूरज पे मंगल भारी के बॉक्स ऑफिस पर कैसे रहे 5 दिन?

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (12:20 IST)
नई फिल्में इन दिनों सिनेमाघर में बहुत कम रिलीज हो रही है और देखी जा रही हैं। दिवाली वाले वीक में जहां बड़ी फिल्मों को रिलीज करने की होड़ लगी रहती है वहीं इस बार सिनेमाघर सून रहे। सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई, लेकिन इसे खास रिस्पांस नहीं मिला। 
 
वैसे भी भारत में ज्यादातर सिनेमाघर बंद हैं। जो खुले हैं वे 50 प्रतिशत सीटिंग कैपिसिटी के साथ फिल्में दिखा रहे हैं। 50 तो छोड़िए, 5 प्रतिशत सीटें भी भरती नहीं। 
 
सूरज पे मंगल भारी को लगभग 700 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये, दूसरे दिन 55 लाख रुपये, तीसरे दिन 40 लाख रुपये, चौथे दिन 30 लाख रुपये और पांचवें दिन 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
 
पांच दिन में फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सप्ताह पूरे होने तक यह आंकड़ा संभवत: 2.40 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचे। इनमें से ज्यादातर कलेक्शन मुंबई,‍ दिल्ली और पंजाब से आए हैं। 
 
कुल मिलाकर सूरज पे मंगल भारी का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन खास नहीं रहा है। इसके लिए कोरोनावायरस के कारण पैदा हुए डर को भी जिम्मेदार माना जा सकता है क्योंकि इसी के कारण दर्शकों ने सिनेमाघरों से दूरी बना ली है। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख