शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. superstar govinda sister kamini khanna new song najdikiyan released
Last Modified: शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (14:59 IST)

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

superstar govinda sister kamini khanna new song nakarniyan released - superstar govinda sister kamini khanna new song najdikiyan released
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की बड़ी बहन कामिनी खन्ना का लिखा और संगीतबद्ध किया गया गाना 'नजदीकियां' रिलीज हो गया है। गाने को एक्टर और सिंगर विनय आनंद ने अपनी आवाज दी है। कामिनी खन्ना का यह गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल कामिनी खन्ना म्यूजिक पर रिलीज हुआ है।
 
यूट्यूब पर कामिनी खन्ना का गाना छाया हुआ है। गाने की मेकिंग खुद कामिनी ने की है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा है, जो गाने की पॉपुलेरिटी को प्रमोट कर रहे हैं। विनय आनंद भी गोविंदा के भांजे हैं।
 
कामिनी खन्ना ने कहा, मुझे खुशी है कि मेरे गाने 'नजदीकियां' को दर्शक पसंद कर रहे हैं। मैंने इस गाने को बहुत प्यार से लिखा और संगीतबद्ध किया है। विनय की आवाज ने गाने में जान डाल दी है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह गाना श्रोताओं के दिलों में जगह बनाएगा।
 
विनय आनंद ने कहा, कामिनी खन्ना के साथ काम करना हमेशा से ही एक खास अनुभव रहा है। उनकी लिखी हुई रचनाएं और संगीत दिल से जुड़ा होता है। 'नजदीकियां' गाना मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं इस गाने को गाकर बेहद खुश हूं। मुझे खुशी है कि लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन