ganesh chaturthi

सनी लियोनी की वेब सीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Updated: बुधवार, 2 मार्च 2022 (13:31 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की वेब सीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज हो यह है। यह स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर 10 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में सनी का किरदार एक बागी स्पाई एजेंट का है, जिसे एजेंसी ढूंढ रही हैं। 

 
इस सीरीज का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। अनामिका वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स हैं। वेब सीरीज में समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहजाद शेख और अयाज खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
 
सीरीज में सनी लियोनी अनामिका का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनामिका एक ऐसी महिला है जो भूलने की बीमारी से पीड़ित है और उसे अपने जीवन की कोई याद नहीं है सिवाय इस तथ्य के कि तीन साल पहले, डॉ प्रशांत ने उसे एक घातक दुर्घटना से बचाया, उसे अपने घर और दिल में जगह दी और साथ ही एक नाम दिया।
 
ट्रेलर में दिखाया जाता है कि सनी कुछ लोगों को टारगेट कर उनसे किसी बात का बदला लेना चाहती है। सीरीज में सनी लियोनी एक्शन करते और गोलियां चालती नजर आ रही हैं। 
 
इस सीरीज के बारे में सनी लियोनी ने कहा, एक्शन एक ऐसा जॉनर है, जिसमें मैंने पहले कभी हाथ नहीं आजमाया और जब मैंने अनामिका की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं बेहद टैलेंटेड विक्रम भट्ट के मार्गदर्शन में इस दमदार किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्साहित थी। 
 
उन्होंने कहा, जिस तरह से मुझे अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग दी गई और सभी कलाकारों के बीच एक तालमेल रहा है, यह बहुत बढ़िया अनुभव था। अब मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। 
 

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख