shradh paksha
✕

वर्कप्लेस पर उत्पीड़न पर खुलकर बोलीं सनी लियोनी, वायरल हुआ वीडियो

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (13:47 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। सनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।

ALSO READ: दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रहीं अनन्या पांडे, शेयर की हॉट तस्वीरें
 
हाल ही में सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने वर्क प्लेस पर होने वाले उत्पीड़न पर महिलाओं को सलाह दी हैं। सनी लियोनी ने कहा कि वह समझती हैं कि कार्यस्थल पर उत्पीड़न बेहद मुश्किल होता है, लेकिन उसके बारे में चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे उजागर करना चाहिए।
 
सनी लियोनी ने कहा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विषय में बात करना मुश्किल है लेकिन आपको चुप नहीं रहना चाहिए। आप अपने लिए एक सहायक बॉस की तलाश करें।
 
वीडियो में सनी लियोनी ने कहा कि अगर किसी का शोषण करने के लिए पॉवरफुल पद का उपयोग किया जा रहा है, तो ऐसे में चुप नहीं रहकर व्यक्ति को चाहिए कि वह इस बारे में बात करें।
 
सनी लियोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। सनी लियोनी ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' के बाबत यह संदेश दिया है। यह एक डरावनी कहानी के साथ अंतरंग होने के दौरान सहमति के महत्व पर प्रकाश डालती है। सनी ने सीरीज में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट के तौर पर कैमियो किया है।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख