Hanuman Chalisa
✕

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहीं सनी लियोनी, शुरू की अनाम प्रोजेक्ट की शूटिंग

Updated: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (14:07 IST)
Sunny Leone : सनी लियोनी बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी है। अब वह एक नए प्रोजेक्ट के साथ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर ने पहले ही अनाम मलयालम प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। 
 
एक वीडियो, जिसमें सनी को टीम के साथ मुहूर्त पूजा करते हुए दिखाया गया है, ऑनलाइन सामने आया है और इसने फैंस को उत्साहित कर दिया है। कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद, सनी लियोनी की इस आगामी फिल्म ने उनकी शानदार फिल्मोग्राफी में एक सुनहरा पंख जोड़ दिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

'कैनेडी' एक्ट्रेस के इस दिलचस्प प्रोजेक्ट ने दर्शकों को यह जानने के लिए उत्सुकता से इंतजार करवा दिया है कि सनी अपने सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय कौशल के साथ दर्शकों को कैसे करेंगी एंटरटेन।
 
सनी लियोनी ने इससे पहले ममूटी की 'मधुराजा' में गेस्ट अपीयरेंस किया था। उन्होंने पहले दो मलयालम फिल्मों की घोषणा की थी, जिनका नाम 'रंगीला' और 'शेरो' है, जो अभी रिलीज़ नहीं हुई हैं।
 
सनी लियोनी फिलहाल 'स्प्लिट्सविला X5' की लेटेस्ट सीरीज़ को होस्ट कर रही हैं। इसके अलावा सनी के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइनअप आ रही है। उनके पास अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और इस प्रतिष्ठित इवेंट में इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था। वह 'कोटेशन गैंग' में भी नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

सैयारा फेम अहान पांडे अब शरवरी के साथ करेंगे रोमांस, यशराज फिल्म्स ने किया ‘बेपरवाह’ का ऐलान

समंदर किनारे अवनीत कौर का सिजलिंग अवतार, येलो बिकिनी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

दलेर मेहंदी-सुबोध उनियाल विवाद खत्म! मंत्री ने फोन कर मांगी माफी, मीका सिंह की टीम ने जारी किया बयान

कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, भक्ति में लीन दिखा स्टार कपल

रामायण के ‘मंगल रंग’ गाने पर बवाल, ए.आर. रहमान पर लगा कव्वाली स्टाइल अपनाने का आरोप

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख