ramcharitmanas

सनी लियोनी-डेनियल वेबर ने शगुन के पैसों से दिया था रिसेप्शन

Updated: बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (12:19 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और डेनियल वेबर फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। शादी से पहले सनी और डेनियल ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे। पहली बार डेनियल ने जब सनी को डेट पर ले जाने के लिए प्रपोज किया, तो सनी ने मना कर दिया था।
 
बीते दिनों सनी लियोनी ने डेनियल संग अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपना वेडिंग रिसेप्शन शगुन में आए पैसे से किया था। तस्वीर में का जोड़ा पहने गुलाब के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। वहीं डेनियल वेबर क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। 
 
सनी लियोनी ने लिखा था, एक ऐसा समय जब हमारे पास कोई पैसा नहीं था, 50 से भी कम मेहमान शादी में आए थे। शादी के रिसेप्शन का खर्च हमने शगुन के लिफाफों में आए पैसों से किया था। फूलों का इंतजाम बिल्कुल बेकार, शराब के नशे में लोगों की उल्टी-सीधी स्पीच और केक हमारी शादी का बहुत ही खराब था।
 
उन्होंने लिखा था, ये सारी चीजें एक रिमाइंडर है उसके लिए कि हम दोनों साथ में कितान दूर निकल आए हैं। और हमने जो प्यार शेयर किया है उसके बिना यह संभव नहीं था। मुझे अपनी शादी की कहानी से प्यार है क्योंकि बिल्कुल हमारे अंदाज में थी। 
 
बता दें कि सनी और डेनियल ने सिख और जेविश रीति के अनुसार शादी रचाई थी। दोनों ने 16 जुलाई 2017 को महाराष्ट्र के लातूर के एक अनाथालय से बेटी निशा को गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी। इसके बाद सनी और डेनियल ने सरोगेसी के जरिए दो बेटों का स्वागत किया। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

मिर्जापुर द मूवी: भौकाल अब बड़े पर्दे पर रिलीज को तैयार, जानें कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक सब कुछ

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख