सम्बंधित जानकारी
- Sunny Deol as Hanuman: रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने को लेकर सनी देओल ने की पुष्टि, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
- रेड 2 का ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन और रितेश देशमुख की दमदार टक्कर, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज
- सनी देओल ने जताई शाहरुख खान के साथ फिर से फिल्म करने की इच्छा, डर के समय हो गया था मतभेद
- फिल्म किंग में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएंगी सुहाना खान की मां का किरदार!
- इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर रिलीज, कश्मीर में फैले आतंकवाद की दिखी झलक
मशहूर प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन, रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को किया था लॉन्च
photo credit : Social Media
सलीम अख्तर ने 1997 में फिल्म 'राजा की आएगी बाराज' से रानी मुखर्जी को लॉन्च किया था। इसके बाद 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से तमन्ना भाटिया को पर्दे पर उतारा था।
खबरों के अनुसार सलीम अख्तर पिछले कुछ दिनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। सलीम अख्तर को 9 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जोहर की नमाज के बाद इरला मस्जिद के पास मौजूद कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
सलीम अख्तर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सलीम अपने पीछे पत्नी शमा अख्तर और बेटे समद अख्तरको छोड़ गए हैं।
