Dhanteras
✕

सनी लियोनी ने बताया कास्टिंग काउच के बारे में

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (14:50 IST)
जब से हॉलीवुड के प्रोड्युसर हार्वे वेन्स्टीन का नाम महिलाओं के यौन उत्पीड़न में सामने आया है, तब से काफी महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बात करने के लिए सामने आ रही हैं। सेलीब्रीटीज़ के इस कदम से कई महिलाओं को इसके खिलाफ बात करने का साहस हुआ है। ऐसे में कई स्टार्स और सेलीब्रिटीज़ के नाम सामने आए है और उन्हें शर्मिंदा भी किया गया। लेकिन बॉलीवुड में अब भी इसे लेकर चीज़े नहीं बदली हैं। अभिनेत्रियां अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बता तो रही हैं, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार उस आदमी का नाम नहीं ले रही। 

ALSO READ: जूली 2 : फिल्म समीक्षा
हालांकि सनी लियोनी ने इस बारे में बात की। सनी ने बताया कि बॉलीवुड में उन्हें कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा। इसका कारण है कि उन्हें हमेशा उनके पति डेनियल वेबर का साथ मिला है, जो उनकी टीम के साथ उनके करियर को मैनेज करते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की समस्या है और इसका शिकार सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी होते हैं। 
 
सनी लियोन ने आगे बताया कि महिलाओं को इसके लिए आगे आकर बात करना चाहिए। अगर ज़्यादा लोग इसके बारे में बात करेंगे, तो ज़्यादा आवाज बढ़ेगी और उम्मीद है कि एक दिन इंडस्ट्री इससे आज़ाद होगी। 
 
इंडस्ट्री में पांच साल से ज़्यादा समय बिता चुकी सनी का मानना है कि वह अपने निडर स्वभाव के कारण इस मेल डोमिनेटिंग इंडस्ट्री में रह पा रही हैं। सनी खुश हैं कि वे प्रोजेक्ट्स को अपने हिसाब से हां या ना कह सकती हैं। अपनी अगली फिल्म 'तेरा इंतज़ार' के लिए उत्साहित हैं जो एक दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख