dharma sangrah

'गदर 2' पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 कट्स के साथ मिला यह सर्टिफिकेट

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2023 (13:44 IST)
gadar 2 gets UA certificate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह बनकर पाकिस्तान में 'गदर' मचाने वाले हैं। फिल्म में अमीषा पटेल भी सकीना के किरदार में दिखेंगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
रिलीज के पहले 'गदर 2' पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है। 'गदर 2' में 10 बदलाव के साथ फिल्म को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। यानि की अब हर उम्र के लोग यह फिल्म सिनेमाघरों में देख सकते हैं। 
 
फिल्म में किए गए ये बदलाव
फिल्म में दंगे के दौरान दंगाइयों द्वारा लगाए जाने वाले 'हर हर महादेव' के नारों को हटा दिया है। इसके अलावा शिव तांडव श्लोक भी नहीं सुनाई देगा। इसे 'अखंड है...वो संग है' से रिप्लेस किया गया है।
 
'गदर 2' में 'तिरंगे' की जगह 'झंडे' शब्द का इस्तेमाल होगा। इसी से जुड़ा फिल्म का एक डायलॉग अब ऐसा सुनाई देगा 'हर झंडे को.. में रंग देंगे।'
 
फिल्म में एक जगह गाली दी गई है, जिसे हटाकर 'इडियट' शब्द से रिप्लेस किया गया है। डिफेंस मिनिस्टर से जुड़े भी कुछ डायलॉग्स हैं, जिसकी जगह रक्षा मंत्री कर दिया गया है। 
 
गदर 2 में कोठे की पृष्ठभूमि के एक गाने 'बता दे सखी... गये शाम' के बोल बदलकर अब 'बता दे पिया कहां बिताई शाम..' कर दिया गया है। 
 
कुरान और भगवत गीता को ध्यान में रखते हुए फिल्म के डायलॉग 'दोनों एक ही तो हैं। बाबा नानक ने भी यही कहा है' की जगह 'एक नूर ते सब जग उपजे। बाबा नानक ने भी यही कहा है' कर दिया गया है। 
 
'गदर 2' के अंत में होने वाली हिंसा और खून-खराबे के सीन्स के दौरान 'शिव तांडव' के श्लोक और शिव मंत्रों के उच्चरण को बदलकर बैकग्राउंड में आम तरह संगीत को बजाने की अनुमति दी है।
 
बता दें कि 'गदर 2' में सनी देओल अपने बेटे को बचाने पाकिस्तान जाने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की टक्कर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

पहली ही फिल्म से छाए डॉ. विशाल चतुर्वेदी, 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया अध्याय

करीना कपूर के बेटे तैमूर ने चुना बॉलीवुड से अलग करियर, फुटबॉलर या क्रिकेटर बनने का है सपना

रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सबसे आगे

प्रभास को क्यों कहा जाता है ‘डार्लिंग’? इन 7 किस्सों में छिपा है सुपरस्टार की सादगी का राज

कम स्क्रीन्स से शुरू हुआ सफर, 61 करोड़ पार पहुंची कमाई, अब ग्लोबल रिलीज होगी 'हनुमान अंश'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख