kalsarpa dosh calculator
✕

सनी देओल के घर जल्द बजेगी शादी की शहनाई, करण देओल ने चुपचुप तरीके से की सगाई

Updated: बुधवार, 3 मई 2023 (18:12 IST)
  • करण देओल ने अपने दादा की शादी की सालगिरह पर की सगाई
  • जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं करण
  • 2019 में करण ने किया था बॉलीवुड डेब्यू 
karan deol got engaged : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने दादा धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह पर सगाई की है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नही है कि करण की होने वाली दुल्हन कौन हैं।
 
खबरों के अनुसार करण देओल जून में शादी के बंधन में बंध जाशएंगे। शादी को कम वक्त बचा है ऐसे में देओल परिवार तैयारियों में जुट गया है। करण की शादी उनकी सगाईकी तरह ही बेहद प्राइवेट तरीके से होगी। इस शादी में केवल परिवार वाले और कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।
 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार करण देओल किसको डेट कर रहे हैं, ये अभी प्राइवेट रखा गया है। करण देओल की मंगेतर फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रखती हैं। हालांकि करण देओल की शादी की न्यूज को परिवार की तरफ से अभी कंफर्म नहीं किया गया है। 
 
बता दें कि करण देओल की उम्र अभी 32 साल हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया था। इसके बाद वह अपने चाचा अभय देओल के साथ फिल्म वेले में नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख