ramcharitmanas

सनी देओल की फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, रिलीज के लिए तैयार

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (11:47 IST)
सनी देओल अभिनीत फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' लंबे समय से सेंसर के चंगुल में फंसी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाएगी, लेकिन निर्माताओं ने हिम्मत नहीं हारी। लंबी लड़ाई लड़ी। आखिरकार जीत हुई। फिल्म को सेंसर ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है और यह फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है। 
 
लगभग तीन साल पहले इस फिल्म का ट्रेलर लीक हुआ था। फिल्म के कुछ हिस्से भी लीक हुए थे। इसमें सभी लीड एक्टर गालियां बकते नजर आए थे। सेंसर ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से यह कह कर इनकार कर दिया था कि यह फिल्म लोगों की आस्था और भावनाओं को चोट पहुंचाती है। 
 
इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने फिल्म सर्टिफिकेशन एप्पलेट ट्रिब्यूनल (एफसीएटी) से अपील की। उन्होंने दस कट्स के साथ फिल्म को फिर से सबमिट करने के लिए कहा। इन कट्स से मेकर्स खुश नजर नहीं आए। उनके अनुसार इससे फिल्म की आत्मा ही मर जाएगी। उन्होंने इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट जाकर लड़ाई लड़ी। 


 
मोहल्ला अस्सी काशी नाथ सिंह के उपन्यास काशिका अस्सी पर आधारित है। इसमें 1990 से 1998 के बीच का समय दिखाया गया है जिसमें रामजन्म भूमि आंदोलन और मंडल कमीशन लागू करने की बातें भी शामिल हैं। 
 
डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, साक्षी तंवर और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि वे रिलीज डेट के बारे में जल्दी ही बताएंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख