ramcharitmanas
✕

बॉर्डर 2 से सनी देओल का दमदार लुक आया सामने, फिल्म की शूटिंग को लेकर दी अपडेट

Updated: शनिवार, 12 जुलाई 2025 (11:43 IST)
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार नजर आए थे। 27 साल बाद मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' का ऐलान किया है। 
 
'बॉर्डर 2' में सनी देओल एक बार फिर आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। सीक्वल को लेकर दर्शकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब 'बॉर्डर 2' से सनी देओल ने अपना पहला लुक शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

इसके साथ ही सनी देओल ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। तस्वीर में सनी देओल सेना की वर्दी पहने दिख रहे हैं। उनके पिछे 919 इंडिया लिखा हुआ पत्थर लगा हुआ है। बैकग्राउंड में सनी की आवाज में दमदार डायलॉग सुनने को मिल रहा है। वह एक फौजी का किया हुआ वादा याद दिला रहे हैं। 
 
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, 'मिशन पूरा हुआ। फौजी, विदा लेता हूं। बॉर्डर 2 के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद।' 
 
बता दें कि 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। ’बॉर्डर 2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख