shradh paksha
✕

सनी देओल करेंगे पीरियड ड्रामा, सुपरहिट फिल्म बनाने वाले होंगे निर्देशक

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (12:09 IST)
सनी देओल की 'यमला पगला दीवाना फिर से' 31 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है जिसमें वे अपने पिता धर्मेन्द्र और भाई बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगे। इस सीरिज की पहली फिल्म हिट और दूसरी फ्लॉप रही थी। फिलहाल सनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। 
 
इसके साथ ही सनी अपने बेटे करण देओल को लेकर 'पल पल दिल के पास' भी बना रहे हैं जिसकी थोड़ी शूटिंग ही बाकी है। बॉबी के साथ-साथ वे अपने करियर पर भी ध्यान दे रहे हैं। 
 
इसी बीच सनी देओल ने एक नई फिल्म साइन की है जो एक पीरियड ड्रामा है। सिख योद्धा... 

यह फिल्म सिख योद्धा फतेह सिंह पर आधारित है और सनी देओल इसमें लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से थी। स्क्रिप्ट फाइनल होते ही सनी को सुनाई गई और वे तुरंत ही इस फिल्म को करने के लिएए तैयार हो गए। 
 
चूंकि यह एक पीरियड ड्रामा है इसलिए इसके बनने में समय लगेगा। पोस्ट प्रोडक्शन और प्री प्रोडक्शन में भी काफी वक्त लगता है। इस वर्ष के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। तब सनी भी अपने बचे काम पूरे कर लेंगे। 
 
जहां तक रिलीज का सवाल है तो यह फिल्म 2020 में ही प्रदर्शित हो पाएगी। यह होंगे निर्देशक...

फिल्म के निर्देशन की बागडोर राजकुमार संतोषी के हाथों में होगी। सनी के साथ संतोषी ने घायल, घातक और दामिनी जैसी फिल्में बनाई हैं। ये तीनों फिल्में सनी के करियर की बेहतरीन फिल्में मानी जाती हैं। 
 
इसके बाद सनी और संतोषी में कुछ बातों को लेकर मतभेद हो गए और उन्होंने फिर साथ काम नहीं किया। पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही थीं कि सनी और संतोषी फिर साथ काम करने वाले हैं और अब इस बात पर मुहर लग गई है। 
 
फतेह सिंह पर बनने वाली फिल्म को टोनी डिसूजा, विशाल राणा और साजिद कुरैशी मिल कर प्रोड्यूस करेंगे। अन्य कलाकारों का चयन जल्दी ही होगा। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख