ramcharitmanas
✕

बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2026 (17:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है और इसे 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट दिया है।
 
इस खुशखबरी को खुद अभिनेता सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फैंस के साथ साझा किया। सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद सनी देओल ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए एक खास नोट लिखा। 
 
उन्होंने लिखा, "हम बेहद खुश हैं कि 'बंटवारा 1947' को CBFC द्वारा बिना किसी एक भी कट के पास कर दिया गया है और 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है। यह फिल्म इंसानियत और प्यार की कहानी है। इस विभाजन दिवस (Partition Day), 14 अगस्त को इसे सिनेमाघरों में जरूर देखें।"

ALSO READ: मां के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सनी देओल, फिल्म 'बंटवारा 1947' को दुनिया की हर मां को किया समर्पित
 
सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के हरी झंडी मिलना फिल्म की प्रामाणिकता और इसकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। विभाजन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म का बिना किसी कट के पास होना मेकर्स के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है।
 
क्या है फिल्म की कहानी? 
'बंटवारा 1947' प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत के बहुचर्चित और मशहूर नाटक "जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नई" पर आधारित है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्दनाक दौर के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी एक मुस्लिम शरणार्थी परिवार की है, जो विभाजन के बाद भारत छोड़ पाकिस्तान के लाहौर पहुंचता है और एक छोड़े हुए हिंदू घर पर कब्जा कर लेता है।
 
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब उस घर में पहले से रह रही एक बुजुर्ग हिंदू महिला अपना घर छोड़ने से साफ इनकार कर देती है। यह फिल्म सिर्फ विभाजन के दर्द को नहीं दिखाती, बल्कि दो अलग-अलग परिवारों के बीच पनपते इंसानी रिश्ते, प्यार और उम्मीद की रोशनी को भी पर्दे पर उकेरती है।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
90 के दशक में 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी सालों बाद इस फिल्म के जरिए फिर साथ आई है। इस फिल्म के जरिए पहली बार सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं। आमिर खान इस फिल्म के निर्माता हैं। 
 
फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके दिल को छू लेने वाले बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख