Hanuman Chalisa

ईवीएम पर दिखेगा सनी देओल या अजय सिंह देओल?

Updated: शनिवार, 4 मई 2019 (15:38 IST)
बहुत कम लोगों को पता है कि सनी देओल का वास्तविक नाम अजय सिंह देओल है। उनके पासपोर्ट और वोटिंग आईडी पर भी यही नाम है। सनी उनका स्क्रीन नेम है। इसी नाम से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। 
 
गुरदासपुर से सनी भाजपा के प्रत्याशी हैं। हाल ही में जब उन्होंने नामांकन भरा तो पेपर पर अजय सिंह धर्मेन्द्र देओल नाम लिखा। उलझन ये खड़ी हो गई कि ईवीएम पर यदि अजय सिंह देओल नाम दिखा तो कई लोगों को पता ही नहीं चलेगा कि यह सनी देओल का ही नाम है। कई लोग तो सनी नाम ही ढूंढेंगे जो उन्हें मिलेगा ही नहीं। 
 
भाजपा ने चुनाव आयोग से बात की और ईवीएम पर सनी देओल का नाम डालने के लिए कहा। पार्टी ने कहा कि ज्यादातर लोग सनी देओल को उनके स्क्रीन नेम से ही जानते हैं और अजय सिंह देओल नाम से वाकिफ नहीं हैं। आखिरकार यह बात मान ली गई। अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर अजय सिंह देओल की बजाय सनी देओल ही लिखा हुआ नजर आएगा। 
 
पंजाब में भाजपा की स्थिति कमजोर बताई जा रही है और पार्टी ने सनी को इसीलिए मैदान में उतारा है ताकि उनके नाम का पूरे पंजाब में असर हो और ज्यादा से ज्यादा वोट मिल सकें। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख