suvichar
✕

सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- बहुत याद करता हूं पापा...

Updated: मंगलवार, 6 जून 2023 (11:29 IST)
birth anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रह चुके सुनील दत्त की 6 जून को एनिवर्सिरी है। सुनील दत्त ने कभी पेट भरने के लिए मुंबई में बस कंडक्टर की नौकरी भी की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रेडियो जॉकी की जॉब की थी। सुनील दत्त ने साल 1955 में फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
 
बहुत कम लोग जानते होंगे की सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त है। निर्देशक रमेश सजगल ने उनका नाम सुनील दत्त रखा था। सुनील को स्टारडम वर्ष 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ से हासिल हुआ। पिता सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 
 
संजय दत्त ने अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। कुछ तस्वीरों में संजय बेहद छोटे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपको बहुत याद करता हूं पापा। जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू डैड।'
 
बता दें कि सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को फिल्म 'रॉकी' से लॉन्च किया था। संजय दत्त को जब नशे की लत लग गई थी तब उन्होंने उसे इससे बाहर निकालने के लिए सबकुछ किया। सुनील दत्त अपने समय के शानदार एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता व निर्देशक भी रहे थे। वह भारतीय राजनीति में भी काफी सक्रिय रहें। 1984 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम लोक सभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख