1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushmita sen wraps up web series aarya 3 shooting

सुष्मिता सेन ने पूरी की 'आर्या 3' की शूटिंग, निर्देशक राम माधवानी के साथ किया डांस | sushmita sen wraps up web series aarya 3 shooting

Sushmita Sen
Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्‍मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन सुपरहिट रहे है। इस सीरीज में सुष्मिता ने अपनी दमदार अदाकारी से खूब तारीफे बटोरी हैं। वहीं अब जल्द ही 'आर्या' का तीसरा सीजन आ रहा है। सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
 
सीरीज की शूटिंग खत्म होने के बाद सुष्मिता ने सेट से एक वीडियो शेयर कया है। वीडियो में सुष्मिता कुर्ता-पजामा और शॉल लपेटे नजर आ रही हैं। वह पहले सिकंदर खेर को गले लगाती हैं और फिर निर्देशक राम माधवानी के साथ डांस करती हैं।
वीडियो शेयर कर सुष्मिता सेन लिखा, 'आर्या 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बहुत ही बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ काम किया। थैंक यू आर्या फैमिली। दौलत बहुत प्यारा सा हग। आई लव यू।'
 
सुष्मिता सेन ने जनवरी 2023 से ही सीरीज आर्या 3 की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सेट पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। इसके चलते कुछ दिनों के लिए 'आर्या 3' की शूटिंग रुक गई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मां और भाई के साथ 'जरा हटके जरा बचके' देखने पहुंचीं सारा अली खान, फिल्म को मिल रहे प्यार पर जाहिर की खुशी